Book Your Space Now

Visitor Registration

Get your ticket now

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का भव्य आगाज:भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का चल रहा है महायज्ञ:उपराष्ट्रपति धनखड़

UPITS Event Highlights

ग्रेटर नोएडा:उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के महत्वाकांक्षी यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के द्वितीय संस्करण का आज से आगाज हो गया।29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में चलने वाले इस ट्रेड शो का आज दोपहर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने एक भव्य कार्यक्रम में उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का महायज्ञ चल रहा है जो स्वतंत्रता के सौ वर्ष पूरे होने पर 2047 में संपन्न होगा। इस महायज्ञ में सभी देशवासियों को आहूति देनी है। आहूति देने के लिए राष्ट्रप्रेम का संकल्प लेना आवश्यक है।

ठीक 12 बजे इंडिया एक्सपो मार्ट में पहुंचे उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ ने अपना संबोधन अंग्रेजी में दिया। लगभग 33 मिनट के अपने भाषण में उन्होंने उत्तर प्रदेश को देश का ग्रोथ इंजन बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य का भाग्य बदलने वाले गेम चेंजर नेता हैं। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उद्यम प्रदेश बन गया है। राज्य की कानून व्यवस्था, उत्तम गवर्नेंस और निवेश अनुकूल वातावरण से यहां तेजी से औद्योगिकीकरण हो रहा है। उन्होंने हाल ही में यहां हुए सेमीकंडक्टर निर्माता कंपनियों के कार्यक्रम को याद करते हुए कहा कि आने वाले दो वर्षों में हम सेमीकंडक्टर और चिप निर्माण में भी आत्मनिर्भर हो जाएंगे। विश्व में भारत एक शांतिपूर्ण स्थान के तौर पर जाना जाता है जिसमें उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा राज्य होने के साथ सबसे अधिक संभावनाओं वाला राज्य भी है। उनसे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सात वर्ष पहले उत्तर प्रदेश भारत के विकास में एक बाधक राज्य के तौर पर जाना जाता था। अब परिस्थितियां पूरी तरह बदल गयीं है और यह भारत के पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने में अकेले एक ट्रिलियन डॉलर का योगदान करने वाला है। समारोह को केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भी संबोधित किया। उत्तर प्रदेश सरकार और इंडिया एक्सपो मार्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह ट्रेड शो लगातार दूसरे वर्ष आयोजित किया जा रहा है। इसमें उत्तर प्रदेश और देश के साथ अस्सी अन्य देशों के ढाई हजार प्रदर्शक अपने उत्पादों को प्रदर्शित करेंगे। इस आयोजन में वियतनाम सहयोगी देश के तौर पर शामिल है।

उद्घाटन कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मंत्री राकेश सचान,नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सांसद डॉ महेश शर्मा, सुरेन्द्र नागर, विधायक तेजपाल नागर, श्रीचंद शर्मा, नरेंद्र भाटी, धीरेन्द्र सिंह, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह सहित शासन प्रशासन और प्राधिकरणों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर ग्रेटर नोएडा के बागेश्वरी इंस्टीट्यूट ऑफ म्यूजिक के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये,

स्रोत : https://globalnews24x7.com/grand-opening-of-up-international-trade-show-mahayagya-is-going-on-to-make-india-a-developed-nation-vice-president-dhankhar/

Recent News